Featuredक्रिकेट

MS Dhoni: क्या आज IPL को अलविदा कह देंगे MS Dhoni? चेपॉक में CSK-SRH मैच पर टिकी फैंस की नजरें

MS Dhoni:  Chennai Super Kings आज IPL 2026 के 63वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad से भिड़ने वाली है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा MS Dhoni को लेकर हो रही है। फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह माही का आखिरी IPL मुकाबला हो सकता है?

चेपॉक में हो सकता है धोनी का आखिरी मैच?

दरअसल, धोनी ने साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को IPL ट्रॉफी जिताने के बाद कहा था कि वह अपना आखिरी टी20 मुकाबला चेन्नई में खेलना चाहते हैं। उस समय उन्होंने कहा था कि यह अगले साल हो सकता है या फिर पांच साल बाद। अब 2021 से लेकर 2026 तक पांच साल पूरे हो चुके हैं और यह सीजन चेन्नई का घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबला भी माना जा रहा है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि आज माही मैदान पर उतर सकते हैं और संभव है कि यह उनके IPL करियर का आखिरी मैच भी हो।

पूरे सीजन में नहीं खेल पाए धोनी

गौरतलब है कि इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स 12 मुकाबले खेल चुकी है, लेकिन MS Dhoni एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं। सीजन की शुरुआत से ही वह काफ इंजरी से जूझ रहे हैं।चेन्नई सुपर किंग्स ने 28 मार्च को जानकारी दी थी कि धोनी करीब दो हफ्तों तक बाहर रह सकते हैं, लेकिन अब लगभग दो महीने बीत चुके हैं और उनकी वापसी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  Saurabh Dwivedi Trolled For Kartavya Movie: कर्तव्य’ में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे ट्रोल

अश्विन ने दिए संकेत

धोनी के पूर्व साथी खिलाड़ी Ravichandran Ashwin ने हाल ही में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में धोनी खेल सकते हैं। अश्विन के मुताबिक, उन्होंने सुना है कि माही सीजन के आखिरी कुछ मुकाबलों में वापसी के लिए तैयार हैं।हालांकि अभी तक धोनी के खेलने या संन्यास लेने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब सभी की नजरें चेपॉक पर टिकी हैं कि क्या आज फैंस को एक बार फिर मैदान पर माही की झलक देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *