Eetha Movie Song: नौवारी साड़ी में श्रद्धा कपूर ने बिखेरा जलवा, ‘जी जी रे जी’ की पहली झलक रिलीज
Eetha Movie Song: श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ईठा’ के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

श्रद्धा कपूर का ट्रेडिशनल लुक वायरल
गाने की झलक में श्रद्धा कपूर लाल और हरे रंग की खूबसूरत नौवारी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उनका यह पारंपरिक लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।वीडियो में उनके एक्सप्रेशन, अंदाज और लोक कला से जुड़ी प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गाने में महाराष्ट्र की संस्कृति और लोक परंपरा की झलक दिखाई दे रही है।
श्रेया घोषाल और अजय-अतुल की जोड़ी ने सजाया गाना
फिल्म ईठा के पहले ट्रैक ‘जी जी रे जी’ को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने का म्यूजिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।गाने के बोल मशहूर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। ऐसे में म्यूजिक लवर्स के बीच इस गाने को लेकर खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।
