Featuredकरियर

Indian Bank Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में निकली 1500 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक

Indian Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 1500 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती अप्रेंटिसशिप अधिनियम 1961 के तहत की जाएगी। उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट और NATS 2.0 पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने और शुल्क जमा करने के लिए 25 नवंबर 2026 तक का समय है।आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे।

किस राज्य में कितने पद?

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती में अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • उत्तर प्रदेश – 285 पद
  • तमिलनाडु – 270 पद
  • पश्चिम बंगाल – 145 पद
  • आंध्र प्रदेश – 85 पद
  • बिहार – 80 पद
  • महाराष्ट्र – 70 पद
  • मध्य प्रदेश – 65 पद
  • झारखंड – 60 पद

इसके अलावा अन्य राज्यों में भी अप्रेंटिस पद उपलब्ध हैं।

योग्यता और उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आयु की गणना: 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों की डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी हुई होनी चाहिए और रिजल्ट 1 नवंबर 2026 तक घोषित होना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन?

भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सबसे पहले NATS 2.0 पोर्टल पर जाकर प्रोफाइल पूरी करें।

एनरोलमेंट आईडी प्राप्त करें।

इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Career सेक्शन में Apprentice Recruitment 2026 लिंक खोलें।

नया रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म भरें।

फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *