Avengers Doomsday Advance Booking: रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका, इंडिया में एडवांस बुकिंग ने मचाई सनसनी
Avengers Doomsday Advance Booking: मार्वल स्टूडियोज की मोस्ट अवेटेड फिल्म Avengers Doomsday को लेकर भारतीय दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही सिनेमाघरों में टिकटों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है।

रिलीज से करीब एक महीने पहले ही कई शोज तेजी से भरने लगे हैं।फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग में ही दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है।
रिलीज से पहले बिके हजारों टिकट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Avengers Doomsday के ओपनिंग डे के लिए अब तक बड़ी संख्या में टिकट बिक चुके हैं। बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों में फिल्म ने करोड़ों रुपये की प्री-सेल कमाई कर ली है।मुंबई, दिल्ली-NCR समेत कई बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शो तेजी से भर रहे हैं। PVR और Cinepolis जैसे बड़े सिनेमाघरों में भी दर्शकों की भारी मांग देखने को मिल रही है।
हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि Avengers Doomsday भारत में बड़ी ओपनिंग कर सकती है। अगर टिकट बिक्री की यही रफ्तार जारी रहती है तो फिल्म हॉलीवुड फिल्मों के कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है।मार्वल की फिल्मों का भारत में पहले से ही बड़ा फैन बेस है और Avengers फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी से बढ़ा उत्साह
Avengers Doomsday में रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस, पेड्रो पास्कल, फ्लोरेंस प्यू और एंथनी मैकी जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं।फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं। भारत में यह फिल्म 17 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।अब सभी की नजर इस बात पर है कि रिलीज के बाद Avengers Doomsday बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े रिकॉर्ड बना पाती
