Ananya Panday Traditional Look: ब्लू पैठानी साड़ी में अनन्या पांडे बनीं महाराष्ट्रीयन मुलगी, ट्रेडिशनल लुक ने जीता दिल
Ananya Panday Traditional Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने शानदार फैशन सेंस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर उनका बेहद खूबसूरत महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

अनन्या ने इस खास मौके पर खूबसूरत ब्लू पैठानी साड़ी पहनी थी। ट्रेडिशनल साड़ी के साथ मॉडर्न ब्लाउज और रॉयल ज्वेलरी ने उनके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश बना दिया। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ब्लू पैठानी साड़ी में दिखा रॉयल अंदाज
अनन्या पांडे ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई पारंपरिक ब्लू पैठानी साड़ी पहनी। साड़ी के बॉर्डर पर नियॉन पिंक और सिल्वर डिटेलिंग देखने को मिली, जबकि पल्लू पर खूबसूरत नेचर इंस्पायर्ड पैटर्न नजर आए।अनन्या ने साड़ी को क्लासिक महाराष्ट्रीयन अंदाज में ड्रेप किया। करीने से बनाई गई प्लेट्स और कंधे पर पिन किया गया पल्लू उनके लुक को और भी एलिगेंट बना रहा था।
मॉडर्न ब्लाउज ने लगाया ग्लैमर का तड़का
पारंपरिक पैठानी साड़ी के साथ अनन्या ने स्ट्रैपलेस ट्यूब ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज की प्लंजिंग स्वीटहार्ट नेकलाइन और स्पार्कलिंग एम्बेलिशमेंट्स ने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न टच जोड़ दिया। उनकी स्टेटमेंट ज्वेलरी भी काफी खास रही। अनन्या ने गोल्ड चोकर, चूड़ियां और स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल बना दिया।
फूलों से सजा हेयरस्टाइल
अनन्या ने अपने बालों को स्लीक सेंटर-पार्टेड बन में स्टाइल किया और इसे ताजे फूलों से सजाया। मेकअप में उन्होंने सॉफ्ट ग्लैम लुक चुना, जिसमें डेवी बेस, रोजी चीक्स, मौव लिप्स और छोटी सी काली बिंदी शामिल थी। उनका यह ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने उनके इस अंदाज को खूबसूरत और ग्रेसफुल बताया।
यह भी पढ़ें: The Traitors 2 Trailer Released: करण जौहर के शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 13 अगस्त से लौटेगा धोखे का खेल
अनन्या पांडे का फिल्मी सफर
अनन्या पांडे ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह ‘पति पत्नी और वो’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘गहराइयां’, ‘खो गए हम कहाँ’, ‘CTRL’ और ‘केसरी चैप्टर 2’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।उन्होंने प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ से ओटीटी पर भी अपनी पहचान बनाई। अनन्या का यह पैठानी साड़ी वाला लुक एक बार फिर दिखाता है कि वह ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन को बेहद खूबसूरती से बैलेंस कर सकती हैं।
