Featuredकरियर

SBI Clerk Vacancy 2026: स्टेट बैंक में क्लर्क की 1538 भर्ती, स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव का नोटिफिकेशन जारी

SBI Clerk Vacancy 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क यानी जूनियर एसोसिएट (Customer Support & Sales) के पदों पर स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1538 बैकलॉग वैकेंसी भरी जाएंगी।

SBI Clerk Vacancy 2026

SBI Clerk Special Recruitment Drive 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

1538 बैकलॉग पदों पर होगी भर्ती

SBI की यह विशेष भर्ती अभियान मुख्य रूप से SC, ST और OBC कैटेगरी की बैकलॉग वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बैकलॉग वैकेंसी का मतलब ऐसे आरक्षित पदों से है, जो पिछली भर्ती प्रक्रियाओं में किसी कारण से खाली रह गए थे। इन पदों के लिए संबंधित आरक्षित वर्ग के पात्र उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

SBI Clerk Vacancy 2026: राज्यवार पदों की संख्या

राज्य/सर्किलवैकेंसी
आंध्र प्रदेश88
बैंगलोर120
भोपाल134
छत्तीसगढ़26
ओडिशा111
चंडीगढ़ UT22
जम्मू-कश्मीर UT42
हिमाचल प्रदेश11
पंजाब18
तमिलनाडु65
तेलंगाना32
राजस्थान106
पश्चिम बंगाल55
उत्तर प्रदेश31
महाराष्ट्र165
दिल्ली17
गुजरात289
असम39
त्रिपुरा22
बिहार12
झारखंड133
कुल1538

SBI Clerk भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। Integrated Dual Degree (IDD) वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2026 तक पूरी हो जाए। अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें निर्धारित तारीख तक अपनी डिग्री पूरी करने का प्रमाण देना होगा।

SBI Clerk Age Limit

उम्मीदवार की उम्र 1 अप्रैल 2026 को कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट मिल सकती है। PwBD और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए भी निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू होगी।

SBI Clerk Selection Process

SBI Clerk भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

1. प्रीलिम्स परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें मुख्य रूप से—

  • English Language
  • Numerical Ability
  • Reasoning Ability

से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे होगी। गलत उत्तर के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।

2. मेन्स परीक्षा

मुख्य परीक्षा में कुल 190 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें General/Financial Awareness, General English, Quantitative Aptitude और Reasoning Ability & Computer Aptitude जैसे विषय शामिल होंगे।

3. लोकल लैंग्वेज टेस्ट

चयन प्रक्रिया में Local Language Test भी शामिल होगा। यह टेस्ट उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिन्होंने 10वीं या 12वीं कक्षा में संबंधित स्थानीय भाषा का अध्ययन नहीं किया है।

SBI Clerk Application Fee कितनी है?

इस भर्ती में आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है।

  • SC/ST/PwBD/Ex-S/Desex उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है।
  • OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

SBI Clerk Recruitment 2026: कब तक कर सकते हैं आवेदन?

SBI Clerk Special Recruitment Drive 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।

आवेदन की अंतिम तारीख: 28 अगस्त 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

SBI Clerk Vacancy 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

  1. SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Career/Recruitment सेक्शन खोलें।
  3. SBI Clerk Special Recruitment Drive 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें।

नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार SBI द्वारा जारी आधिकारिक भर्ती नोटिफिकेशन में पद, कैटेगरी, स्थानीय भाषा, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की पुष्टि जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *