Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: धनतेरस और दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया बारिश का पूरा हाल

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में पोस्ट मानसून की बारिश अब धीरे-धीरे थमती नजर आ रही है। नवंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में पूरी तरह नहीं थमी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी तेलंगाना और उससे सटे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सरायपाली में 3 सेंटीमीटर और कोंटा में 2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।वहीं, गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

धनतेरस और दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, धनतेरस और दिवाली के दौरान रायपुर सहित अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में त्योहारों के दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है।

अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद मौसम तेजी से शुष्क होगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *