Featuredधर्म

Dhanteras 2026: लक्ष्मी-कुबेर और धन्वंतरि पूजन का शुभ समय, जानें पूजा विधि और खरीदारी के शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026: आज धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपावली महापर्व की शुरुआत हो गई है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। शाम के समय मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और अच्छे स्वास्थ्य का वास होता है।

धनतेरस 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि इस वर्ष 6 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 7 नवंबर 2026 को सुबह 10:47 बजे समाप्त होगी। प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि होने के कारण धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर प्रदोष काल और वृषभ काल में पूजा करना शुभ माना जाता है।

  • पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
  • पूजा अवधि: 1 घंटा 56 मिनट
  • प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से 8:09 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ समय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर शुभ, लाभ और अमृत चौघड़िया में खरीदारी करना शुभ माना जाता है।

  • लाभ चौघड़िया – सुबह 7:54 बजे से 9:16 बजे तक
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 9:16 बजे से 10:39 बजे तक
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 12:01 बजे से 1:24 बजे तक
  • चर चौघड़िया – शाम 4:09 बजे से 5:31 बजे तक
  • लाभ चौघड़िया – रात 8:46 बजे से 10:24 बजे तक

राहुकाल: सुबह 10:39 बजे से दोपहर 12:01 बजे तक। इस दौरान शुभ कार्य शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।

धनतेरस पूजा की सामग्री

  • भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा
  • भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की तस्वीर
  • रोली, कुमकुम, अक्षत
  • फूल और माला
  • धूप, अगरबत्ती, कपूर
  • घी का दीपक
  • फल और मिठाई
  • पंचामृत और गंगाजल
  • कलश
  • पान, सुपारी, लौंग
  • नई खरीदी गई वस्तुएं या सोने-चांदी के सिक्के

धनतेरस पूजा विधि

शाम को घर की साफ-सफाई के बाद ईशान कोण में पूजा स्थल तैयार करें। चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाकर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित करें।सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन करें। इसके बाद मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि को तिलक, अक्षत, पुष्प, फल और मिठाई अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर धूप-दीप दिखाएं और लक्ष्मी-कुबेर मंत्रों का जाप करें। अंत में आरती कर परिवार में प्रसाद वितरित करें।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

धनतेरस पर सोना-चांदी, चांदी के सिक्के, पीतल और तांबे के बर्तन, झाड़ू, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा घर की उपयोगी नई वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि खरीदारी हमेशा अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार ही करनी चाहिए।

Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। अलग-अलग क्षेत्रों और परंपराओं के अनुसार पूजा-विधि एवं समय में अंतर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *