Featuredमनोरंजन

The Traitors 2 Trailer Released: करण जौहर के शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 13 अगस्त से लौटेगा धोखे का खेल

The Traitors 2 Trailer Released: करण जौहर के होस्ट किए जाने वाले लोकप्रिय रियलिटी शो द ट्रेटर्स’ का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने वाला है। मेकर्स ने शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साजिश, धोखा, माइंड गेम्स और सस्पेंस का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। यह शो 13 अगस्त 2026 से Prime Video पर स्ट्रीम होगा।

ट्रेलर में दिखा सस्पेंस और धोखे का खेल

‘द ट्रेटर्स 2’ का ट्रेलर एक बार फिर उसी शाही महल में ले जाता है, जहां हर मुस्कुराहट के पीछे कोई न कोई राज छिपा है। ट्रेलर की शुरुआत करण जौहर के दमदार डायलॉग से होती है— “ये महल सपने जैसा लगता है… और मैं उस सपने को बुरे सपने में बदलने का इंतजार नहीं कर सकता।”इस बार खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा कठिन टास्क, माइंड गेम्स और शक के घेरे का सामना करना होगा। इनोसेंट्स और ट्रेटर्स के बीच छिड़ी यह जंग दर्शकों के लिए भरपूर रोमांच लेकर आएगी।

21 सेलिब्रिटी करेंगे मुकाबला

इस सीजन में 21 चर्चित सेलिब्रिटी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पारुल गुलाटी, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शाहनील गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदूस मोफाकिर और तान्या पुरी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।

कब और कहां देखें ‘द ट्रेटर्स 2’?

‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रीमियर 13 अगस्त 2026 को Prime Video पर होगा। इसके बाद हर गुरुवार नए एपिसोड स्ट्रीम किए जाएंगे। करण जौहर की मेजबानी और खिलाड़ियों के बीच चलने वाला भरोसे, धोखे और साजिश का यह खेल एक बार फिर दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *