Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : अरमान की सर्जरी के लिए अभिरा रखेगी घर गिरवी, ऋषभ की खुलेगी पोल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai : स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अरमान की बिगड़ती हालत और ऋषभ की सच्चाई कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाली है।

ऋषभ को बेनकाब करेगा अरमान
आने वाले एपिसोड में अरमान सर्जरी से पहले पोद्दार हाउस पहुंचेगा। परिवार के सामने अभिरा और अरमान, ऋषभ से माफी मांगने का नाटक करेंगे। दोनों कहेंगे कि ऋषभ जैसा सीधा-सादा इंसान मायरा को परेशान नहीं कर सकता।हालांकि उनकी बातें सुनकर ऋषभ अपना आपा खो देगा और खुद ही सच उगल देगा। ऋषभ कबूल करेगा कि वही मायरा का पीछा कर रहा था। उसकी सच्चाई सामने आते ही पूरे परिवार को बड़ा झटका लगेगा।
अरमान की सर्जरी पर मंडराया संकट
दूसरी तरफ अरमान की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। डॉक्टर जल्द से जल्द सर्जरी कराने की सलाह देते हैं, लेकिन तभी पता चलता है कि अरमान की मेडिकल पॉलिसी लैप्स हो चुकी है। यह खबर सुनकर अभिरा पूरी तरह टूट जाती है। वह अरमान का इलाज करवाने के लिए अपनी सारी बचत खर्च करने का फैसला करती है।
घर गिरवी रखने को मजबूर होगी अभिरा
अरमान की जान बचाने के लिए अभिरा अपना घर तक गिरवी रखने का बड़ा फैसला ले लेगी। हालांकि जब अरमान को इस बात का पता चलेगा तो वह सर्जरी करवाने से इनकार कर देगा। अरमान खुद को ठीक बताने की कोशिश करेगा, लेकिन अभिरा उसे समझाने में जुटी रहेगी। वहीं मायरा भी अपने पिता की हालत को लेकर परेशान नजर आएगी।
यह भी पढ़ें: Lock Upp Season 2: सामने आई कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट, इन सितारों की होगी जेल में एंट्री
शो में आएगा बड़ा इमोशनल ट्विस्ट
अरमान की बीमारी, अभिरा का बलिदान और ऋषभ की सच्चाई मिलकर कहानी को और भी भावुक और दिलचस्प बनाने वाले हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं।
