Lock Upp Season 2: सामने आई कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट, इन सितारों की होगी जेल में एंट्री
Lock Upp Season 2: एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो ‘लॉक अप’ एक बार फिर नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। ‘लॉक अप सीजन 2’ 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा और शो को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच शो के कथित कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

राम कपूर की होगी दमदार एंट्री
टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता राम कपूर, जिन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ जैसे हिट शोज़ से दर्शकों का दिल जीता, अब ‘लॉक अप सीजन 2’ में नजर आ सकते हैं। उनकी एंट्री शो में एक अलग ही आकर्षण जोड़ सकती है।
शिवांगी जोशी भी बनेंगी शो का हिस्सा
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली शिवांगी जोशी का नाम भी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल बताया जा रहा है। फैंस उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अनदेखे पहलुओं को जानने के लिए उत्साहित हैं।
पामेला सेरेना भी दिखाएंगी अपना अंदाज
रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ से चर्चा में आईं पामेला सेरेना भी ‘लॉक अप 2’ में नजर आने वाली हैं। मिस यूनिवर्स दुबई 2021 और मिस यूएई वर्ल्ड 2022 का खिताब जीत चुकी पामेला की मौजूदगी शो में ग्लैमर का तड़का लगाएगी।
फराह खान और रितेश देशमुख करेंगे होस्ट
इस बार शो की कमान फराह खान और रितेश देशमुख के हाथों में होगी। पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारूकी विजेता बने थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया सीजन लगभग 6 हफ्तों तक चलेगा।
यह भी पढ़ें: Anshula Kapoor Wedding: अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, प्री-वेडिंग पूजा में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार
फैंस को बेसब्री से इंतजार
‘लॉक अप 2′ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब सभी की नजरें शो की शुरुआत और कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं। लॉक अप सीजन 2’ मनोरंजन, ड्रामा और कई चौंकाने वाले खुलासों से भरपूर होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
