Featuredमनोरंजन

Anshula Kapoor Wedding: अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, प्री-वेडिंग पूजा में शामिल हुआ पूरा कपूर परिवार

Anshula Kapoor Wedding: बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनके घर में प्री-वेडिंग समारोह और पारिवारिक पूजा की शुरुआत हो चुकी है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

शनाया कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर भगवान की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर पूरा कपूर परिवार पारंपरिक कपड़ों में सजा-धजा दिखाई दिया। भाई अर्जुन कपूर भी अपनी बहन की शादी की जिम्मेदारियां निभाते और परिवार के साथ इस खास पल को एंजॉय करते दिखे।

इस खास मौके पर जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, सुनीता कपूर और शनाया कपूर भी मौजूद रहे। सभी ने होने वाले दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ कई यादगार तस्वीरें क्लिक कराईं।अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और अक्टूबर 2025 में रोहन ने अंशुला को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। अब साल 2026 में यह कपल शादी के पवित्र बंधन में बंधने के लिए तैयार है।

अंशुला कपूर की शादी की रस्मों की ये झलकियां फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं और सोशल मीडिया पर कपूर परिवार की यह खुशी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *