Featuredछत्तीसगढ़

Transfer Breaking: प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, जानिए किसे मिली किस वनमंडल की जिम्मेदारी

Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वर्ष 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के प्रशिक्षु अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण अवधि के लिए प्रदेश के विभिन्न वनमंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (Sub Divisional Forest Officer – SDO Forest) के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

Transfer Breaking

वन विभाग के अनुसार यह पदस्थापना केवल प्रशिक्षण अवधि तक प्रभावी रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान सभी अधिकारी संबंधित वनमंडलों में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे यथास्थिति उसी उप वनमंडल में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

इन प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

वन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार—

  • कुनाल मिश्रा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर (वनमंडल सरगुजा) नियुक्त किया गया है।
  • मृगजा जालिंदर यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, कटघोरा (वनमंडल कटघोरा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • परख सारडा (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा (वनमंडल सुकमा) में पदस्थ किया गया है।
  • प्रीति यादव (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, उत्तर नारायणपुर (वनमंडल नारायणपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • यशस्वी मौर्य (2024 बैच) को उप वनमंडलाधिकारी, राजनांदगांव (वनमंडल राजनांदगांव) में तैनात किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान निभाएंगे अहम जिम्मेदारी

वन विभाग के मुताबिक, प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी संबंधित वनमंडलों में फील्ड स्तर पर वन संरक्षण, वन प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण, प्रशासनिक कार्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण उनके भविष्य के प्रशासनिक दायित्वों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *