Featuredमनोरंजन

Ayushmann Khurrana :बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana : अभिनेता आयुष्मान खुराना को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता को एक अज्ञात व्यक्ति ने वॉइस नोट भेजकर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और करोड़ों रुपये की फिरौती की मांग की। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं

और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि धमकी फोन कॉल या मैसेज के बजाय एक ऑडियो वॉइस नोट के जरिए दी गई। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी देने वाला व्यक्ति वास्तव में किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ा है या केवल गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश कर रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की तकनीकी टीम वॉइस नोट की जांच कर रही है और ऑडियो भेजने वाले की पहचान, लोकेशन और इस्तेमाल किए गए नंबर का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी के पीछे कोई संगठित गिरोह है या यह किसी शरारती तत्व की हरकत है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *