Featuredमनोरंजन

Avengers Doomsday Release Date India: ग्लोबल रिलीज से एक दिन पहले भारत में आ सकती है मार्वल की फिल्म

Avengers: Doomsday: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के भारतीय फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सुपरहीरो फिल्म ‘Avengers Doomsday’ की भारत रिलीज डेट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, Avengers: Doomsday भारत में 17 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकती है, जबकि इसकी ग्लोबल रिलीज 18 दिसंबर 2026 को तय बताई जा रही है। हालांकि, मेकर्स की ओर से भारत रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।अगर फिल्म भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होती है, तो इसे बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती फायदा मिल सकता है। गुरुवार रिलीज होने के कारण फिल्म को लंबे शुरुआती वीकेंड का फायदा मिलने की संभावना है।मार्वल की फिल्मों का भारत में पहले से ही बड़ा फैन बेस है। ऐसे में ‘Avengers: Doomsday’ की एडवांस बुकिंग और शुरुआती कमाई पर सभी की नजरें रहेंगी।

MCU की 39वीं फिल्म होगी Avengers: Doomsday

‘Avengers: Doomsday’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 39वीं फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन एंथनी और जो रूसो कर रहे हैं।फिल्म की कहानी माइकल वॉलड्रॉन और स्टीफन मैकफीली ने लिखी है। ‘Avengers: Infinity War’ और ‘Avengers: Endgame’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Avengers: Secret Wars भी होगी अगली बड़ी फिल्म

‘Avengers: Doomsday’ के बाद MCU की अगली बड़ी फिल्म ‘Avengers: Secret Wars’ होगी, जिसकी रिलीज को लेकर 2027 की तारीख सामने आई है।फिलहाल दुनियाभर के मार्वल फैंस की नजर ‘Avengers: Doomsday’ की आधिकारिक रिलीज डेट, स्टारकास्ट और बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *