Claude AI ने बदला पेमेंट सिस्टम, अब भारत में रुपये में खरीदें Pro और Max प्लान, जानें नई कीमतें और फीचर्स
Claude AI India Pricing: AI कंपनी Anthropic ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। अब Claude AI के Pro, Max और Team प्लान सीधे भारतीय रुपये (INR) में खरीदे जा सकेंगे। पहले भारतीय यूजर्स को अमेरिकी डॉलर में भुगतान करना पड़ता था, जिससे फॉरेक्स चार्ज और अतिरिक्त GST का खर्च भी देना पड़ता था। अब नई कीमतों में GST पहले से शामिल है, जिससे सब्सक्रिप्शन लेना पहले से आसान और पारदर्शी हो गया है।

भारत में Claude Pro प्लान की नई कीमत
भारत में Claude Pro प्लान दो विकल्पों में उपलब्ध है—
- वार्षिक प्लान: ₹2,000 प्रति माह (₹24,000 सालाना)
- मासिक प्लान: ₹2,399 प्रति माह
Pro प्लान में Sonnet 5, Opus और Fable 5 AI मॉडल का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को रिसर्च मोड, वेब सर्च, मेमोरी, अनलिमिटेड प्रोजेक्ट्स, वॉइस मोड, फाइल अपलोड और Claude Code जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Claude Max प्लान की कीमत
Claude Max के सबसे बड़े 20x प्लान की कीमत भारत में ₹23,999 प्रति माह रखी गई है। यह प्लान उन प्रोफेशनल यूजर्स के लिए है जिन्हें अधिक AI उपयोग और एडवांस फीचर्स की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें: RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती
Claude Free प्लान में क्या मिलेगा?
फ्री प्लान में यूजर्स को—
- Sonnet 5
- Sonnet 4.6
- Haiku 4.5 AI मॉडल
- Web Search
- एक चैट में 20 फाइल अपलोड
- सीमित प्रोजेक्ट्स
जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Team प्लान भी हुआ लॉन्च
बिजनेस और कंपनियों के लिए Claude Team प्लान भी रुपये में उपलब्ध है।
Team Standard
- ₹2,399 प्रति यूजर/माह (वार्षिक)
- ₹2,999 प्रति यूजर/माह (मासिक)
Team Premium
- ₹11,999 प्रति यूजर/माह (वार्षिक)
- ₹14,999 प्रति यूजर/माह (मासिक)
इन सभी प्लान्स में 200K टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो, API क्रेडिट, Claude Code, एडमिन कंट्रोल, SSO और बिजनेस मैनेजमेंट फीचर्स शामिल हैं। Anthropic का कहना है कि Team प्लान में यूजर्स के डेटा का उपयोग डिफॉल्ट रूप से AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए नहीं किया जाएगा।
