RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC UG CBT-1 रिजल्ट और कटऑफ जारी, रीजन वाइज ऐसे करें PDF डाउनलोड
RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG CBT-1 Result 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपने रीजन की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जोन वाइज PDF के रूप में उपलब्ध कराया गया है।

RRB NTPC UG Result 2026: रीजन वाइज रिजल्ट
उम्मीदवार अपने संबंधित रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NTPC UG CBT-1 Result PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। प्रमुख RRB रीजन में अहमदाबाद, अजमेर, प्रयागराज, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, मालदा, मुंबई, मुजफ्फरपुर, पटना, रांची, सिकंदराबाद, सिलीगुड़ी और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Sony IER-M500 Launch: Sony ने भारत में लॉन्च किया नया ईयरफोन
कैसे चेक करें RRB NTPC UG Result 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर RRB NTPC UG CBT-1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- PDF डाउनलोड करें।
- अपना Roll Number सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखें।
जारी हुआ NTPC UG CBT-1 Cut Off
RRB ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी किया है। CBT-1 में निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण CBT-2 के लिए योग्य माने जाएंगे।
अब CBT-2 की तैयारी शुरू करें
CBT-1 में सफल उम्मीदवारों को अब CBT-2 परीक्षा में शामिल होना होगा। CBT-2 में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- General Awareness: 50 प्रश्न
- Mathematics: 35 प्रश्न
- General Intelligence & Reasoning: 35 प्रश्न
- कुल समय: 90 मिनट
- सही उत्तर: 1 अंक
- गलत उत्तर: 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग
इसलिए CBT-1 रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को बिना समय गंवाए CBT-2 की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
कब हुई थी RRB NTPC UG CBT-1 परीक्षा?
NTPC UG CBT-1 की पहले चरण की परीक्षा 7, 8 और 9 मई 2026 को आयोजित हुई थी। दूसरे चरण की परीक्षा 13, 14, 15, 16 से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी।
