RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे में 119 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
RRB Section Controller Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Section Controller Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत 119 सेक्शन कंट्रोलर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

आयु सीमा और वेतन
आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Block Spam Permanently: स्पैम कॉल्स से मिलेगी स्थायी राहत! TRAI ला रहा नया सिस्टम
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा—
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षण
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
ऐसे करें आवेदन
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- RRB Section Controller Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
