Churma Laddu Recipe: घर पर बनाएं हलवाई स्टाइल चूरमा लड्डू, जानें आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स
Churma Laddu Recipe: त्योहारों और खास मौकों पर चूरमा लड्डू हर घर की पसंदीदा मिठाइयों में शामिल होते हैं। देसी घी, गेहूं के आटे और गुड़ या चीनी से तैयार ये लड्डू स्वाद के साथ सेहत का भी बेहतरीन मेल हैं।

हालांकि कई लोगों की शिकायत रहती है कि घर पर बनाए गए चूरमा लड्डू बाजार जैसे स्वादिष्ट नहीं बनते या फिर अच्छी तरह बंधते नहीं हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप घर पर ही बिल्कुल परफेक्ट चूरमा लड्डू बना सकते हैं।चूरमा लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में देसी घी का मोयन डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंथ लें। इसकी मोटी लोइयां बनाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। ठंडा होने पर इन्हें दरदरा पीस लें और इसमें गुड़ या पिसी चीनी, इलायची पाउडर, बादाम, काजू और पिघला हुआ देसी घी मिलाकर मिश्रण तैयार करें। जब मिश्रण हाथ में दबाने पर बंधने लगे, तब इसके गोल-गोल लड्डू बना लें।
सामग्री
गेहूं का आटा-2 कप
देसी घी -आधा कप (मोयन के लिए)
गुड़ या पिसी हुई चीनी-आधा कप
देसी घी -आधा कप (चूरमे में मिलाने के लिए)
बादाम-2 बड़े चम्मच कटे हुए
काजू-2 बड़े चम्मच कटे हुए
इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
दूध-जरूरत के अनुसार
यह भी पढ़ें: Mooli Paratha Tips परफेक्ट मूली के पराठे बनाने का सीक्रेट! इन आसान ट्रिक्स से नहीं फटेगा पराठा
परफेक्ट चूरमा लड्डू बनाने के आसान टिप्स
- आटा थोड़ा सख्त गूंथें।
- लोइयों को हमेशा धीमी आंच पर तलें।
- चूरमा को दरदरा ही पीसें, बहुत महीन नहीं।
- घी थोड़ा-थोड़ा डालकर मिलाएं।
- पारंपरिक स्वाद के लिए चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें।
इन आसान टिप्स की मदद से आपके चूरमा लड्डू न सिर्फ आसानी से बंधेंगे, बल्कि उनका स्वाद भी बाजार जैसी मिठाई को टक्कर देगा।
