Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, जानें क्या खरीदना रहेगा शुभ
Dhanteras 2026: धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के साथ शुभ खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है।

धनतेरस पर सोना-चांदी, तांबे या पीतल के बर्तन, झाड़ू, साबुत धनिया और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदना शुभ माना जाता है। वहीं लोहे की वस्तुएं, कांच का सामान, काले रंग की चीजें, खाली बर्तन और चाकू-कैंची जैसी धारदार वस्तुएं खरीदने से बचने की सलाह दी जाती है।
1. लोहे की चीजें धनतेरस पर लोहे की चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि लोहे का संबंध शनि देव से होता है, इसलिए इस दिन इन्हें खरीदने से बचना चाहिए.
2. कांच का सामान धनतेरस पर कांच के बर्तन या सजावट का सामान खरीदने से बचना चाहिए. दरअसल, कांच बहुत नाजुक होता है और जरा सी लापरवाही से टूट सकता है. टूटने वाली चीजों को शुभ नहीं माना जाता है.
3. काले रंग की चीजें धनतेरस पर काले रंग के कपड़े या अन्य सामान खरीदने से बचना चाहिए. हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के दौरान इस रंग को पहनना या इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है.
4. खाली बर्तन धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाने से बचना चाहिए. खाली बर्तन घर लाना अच्छा नहीं माना जाता है
5. नुकीली चीजें धनतेरस पर चाकू, कैंची और अन्य धारदार चीजें खरीदने से बचना चाहिए. धारदार चीजें काटने और अलग करने का काम करती हैं. इसलिए इन्हें शुभ अवसर पर घर लाना अच्छा नहीं माना जाता है
मान्यता है कि शुभ वस्तुओं की खरीदारी और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। इसलिए धनतेरस की खरीदारी करते समय इन पारंपरिक मान्यताओं का ध्यान रखना शुभ माना जाता है।
