Featuredमनोरंजन

Amitabh Bachchan Health Update: नींद न आने से परेशान अमिताभ बच्चन, ब्लॉग में शेयर किया हेल्थ और फिटनेस अपडेट

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि इन दिनों उन्हें कभी-कभी रात में ठीक से नींद नहीं आती और सुबह जल्दी आंख खुल जाती है।

बिग बी ने लिखा कि उन्होंने दोबारा सोने के लिए इंटरनेट पर बताए गए कई तरीके और एक्सरसाइज भी आजमाए, लेकिन खास फायदा नहीं हुआ। आखिर में उन्होंने कंबल में आराम से सिमटकर सोने का तरीका अपनाया, जिसके बाद उन्हें अच्छी नींद आई।

अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि इन दिनों उनका जिम रूटीन नियमित नहीं चल रहा है। हालांकि, अब वह फिर से एक्सरसाइज और फिटनेस रूटीन शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि मन हमेशा काम करने के लिए तैयार रहता है, लेकिन कई बार शरीर आराम की मांग करता है।उन्होंने ब्लॉग लिखने के दौरान फॉन्ट साइज बदलने में आने वाली तकनीकी परेशानी का भी जिक्र किया। बिग बी का मानना है कि लगातार काम के बीच शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *