Trains Cancelled: रेलवे का बड़ा फैसला 20 दिन तक रेल यातायात प्रभावित 10 ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट
Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 3 मई से 22 मई 2026 तक 10 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर 20 दिनों तक मेगा ट्रैक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बनाया जाएगा। इसके कारण डाउन मेन लाइन पूरी तरह बंद रहेगी। यह कार्य ट्रेनों की गति, सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
रद्द की गई 10 ट्रेनें (Trains Cancelled)
- 18109 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (3 मई – 22 मई)
- 18110 इतवारी–टाटानगर एक्सप्रेस (5 मई – 24 मई)
- 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 68713 गोंदिया–इतवारी पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 68716 इतवारी–गोंदिया पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 68714 इतवारी–बालाघाट पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 68715 बालाघाट–इतवारी पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर (3 मई – 22 मई)
- 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर (4 मई – 23 मई)
बदले हुए रूट से चलने वाली ट्रेनें
- 11754 रीवा–इतवारी एक्सप्रेस अब जबलपुर–नैनपुर–छिंदवाड़ा होकर चलेगी
- 11753 इतवारी–रीवा एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित होगी
आंशिक रूप से रद्द/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें
- 15231/15232 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस अब दुर्ग तक ही चलेगी
- 12105/12106 विदर्भ एक्सप्रेस अजनी तक सीमित
- 51707/51708 और कई पैसेंजर ट्रेनें ब्रम्हपुरी तक सीमित रहेंगी
इसके अलावा गोंदिया रूट की कई लोकल पैसेंजर ट्रेनें भी आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए:
- रेलवे हेल्पलाइन 139
- NTES ऐप
- नजदीकी रेलवे स्टेशन
का उपयोग किया जा सकता है।
