Munawar Faruqui Become Father: मुनव्वर फारूकी के घर खुशियों का माहौल, पत्नी मेहजबीन ने बेटी को जन्म दिया
Munawar Faruqui Become Father: मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और Bigg Boss 17 के विनर Munawar Faruqui के घर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर और उनकी पत्नी मेहजबीन फारूकी अब एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं। 1 मई 2026 को मुनव्वर ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक भावुक तस्वीर साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी, जिसके बाद बधाइयों का तांता लग गया।

मुनव्वर ने शेयर की अस्पताल से पहली झलक
Munawar Faruqui ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी मेहजबीन और नवजात बेटी की एक प्यारी तस्वीर शेयर की। हालांकि, कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा“घर बरकत आई… धन्य, अल्हम्दुलिल्लाह। दुआ में खास याद रखें।”इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में ढेरों शुभकामनाएं दीं।
तीन बच्चों के माता-पिता बने मुनव्वर और मेहजबीन
मुनव्वर फारूकी की पहली शादी से उनका एक बेटा मिकेल है, जबकि मेहजबीन की भी पहली शादी से एक बेटी है। अब इस नन्हीं परी के आने के बाद दोनों का परिवार और भी खुशहाल हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
बेटे की खातिर लिया था दूसरी शादी का फैसला
हाल ही में Farah Khan के व्लॉग में मुनव्वर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि उन्होंने मेहजबीन से शादी अपने बेटे के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए की थी।मुनव्वर ने कहा था कि मेहजबीन उनके जीवन की “गुमशुदा कड़ी” जैसी थीं और दोनों के बीच शुरुआत से ही गहरा इमोशनल कनेक्शन था। मई 2024 में दोनों ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी।
सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
मुनव्वर के इस पोस्ट पर Varun Dhawan, Gauahar Khan, Aly Goni और Avneet Kaur समेत कई सितारों ने प्यार बरसाया। फैंस भी लगातार उन्हें “बेबी गर्ल के पापा” बनने की बधाई दे रहे हैं।
