Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: में फिर बढ़ेगा ड्रामा! अरमान ने उगला जहर, अभिरा दिखाएगी एटीट्यूड
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कहानी इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरी हुई है। अरमान और अभिरा एक बार फिर करीब आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुरानी गलतफहमियां दोनों के रिश्ते को आगे बढ़ने नहीं दे रही हैं। वहीं मायरा और कावेरी लगातार दोनों को मिलाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

अरमान और अभिरा के रिश्ते में फिर आएगी दरार
शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को बड़ा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। अरमान इस बार भी अभिरा से दूरी बनाए रखने का फैसला करेगा। हालांकि वह यह देखकर खुश होगा कि अभिरा उसकी दोनों बेटियों के साथ काफी घुलमिल गई है। दूसरी तरफ कावेरी बार-बार दोनों को याद दिलाएगी कि वे अब भी पति-पत्नी हैं।
कावेरी समझाएगी अरमान को
आने वाले एपिसोड में कावेरी, अरमान को अभिरा से माफी मांगने की सलाह देगी। लेकिन अरमान का कहना होगा कि अभिरा पुरानी बातें भूलने के लिए तैयार ही नहीं है। अरमान दावा करेगा कि कई बार माफी मांगने के बावजूद अभिरा किसी की बात नहीं सुन रही।कावेरी हार मानने के मूड में नहीं होगी। वह अरमान को समझाएगी कि अगर वह लगातार कोशिश करता रहेगा तो एक दिन सब ठीक हो जाएगा।
विद्या के खिलाफ जहर उगलेगा अरमान
कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान अपनी मां विद्या पर गुस्सा निकालेगा। अरमान कहेगा कि उसकी जिंदगी की बर्बादी की वजह उसकी मां है। इतना ही नहीं, वह ऐलान करेगा कि अब वह किसी पर भरोसा नहीं करेगा।अरमान का यह बदला हुआ रूप देखकर फैंस भी हैरान रह जाएंगे।
मायरा करेगी अभिरा को मनाने की कोशिश
दूसरी तरफ मायरा, अभिरा से खास बातचीत करेगी। मायरा चाहेगी कि अभिरा एक बार फिर अरमान को मौका दे। वह अभिरा को समझाएगी कि जैसे उसने अपनी मां को दूसरा मौका दिया, वैसे ही अरमान भी एक मौके का हकदार है।हालांकि मायरा की लाख कोशिशों के बाद भी अभिरा का दिल पिघलता नजर नहीं आएगा। वह अरमान को पूरी तरह इग्नोर करती दिखेगी।
फैंस को मिलेगा जबरदस्त फैमिली ड्रामा
समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर इस शो में आने वाले दिनों में रिश्तों का बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मायरा और कावेरी की कोशिशें रंग लाएंगी या फिर अरमान और अभिरा हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।
