Salman Khan Sanjay Dutt: आधी रात संजय दत्त से मिले सलमान खान, इमोशनल पोस्ट में बोले- अल्लाह मेरे बड़े भाई को खुश रखे
Salman Khan Sanjay Dutt: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर अपनी खास दोस्ती और भाईचारे की मिसाल पेश की है। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय दत्त के साथ एक बेहद भावुक तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीर में दोनों सुपरस्टार ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त को बताया अपना बड़ा भाई
सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा। उन्होंने कहा कि “बाबा फॉरएवर… संजू बाबा हम सबके बाबा हैं और अब अपने बच्चों के भी बाबा हैं। मेरा बड़ा भाई संजय दत्त… अल्लाह, भगवान और जीसस इस इंसान को हमेशा खुश रखें। आई लव यू बाबा।”सलमान के इस पोस्ट ने दोनों सितारों की गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान को फिर से सुर्खियों में ला दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
सलमान खान और संजय दत्त की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस दोनों सुपरस्टार्स की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाईचारा हो तो ऐसा।”दूसरे फैन ने लिखा, “बॉलीवुड के दो सबसे बड़े स्टार एक ही फ्रेम में।”वहीं कई लोगों ने हार्ट और फायर इमोजी के साथ दोनों पर प्यार बरसाया।
कई फिल्मों में साथ दिख चुकी है जोड़ी
सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने ‘चल मेरे भाई’ और ‘साजन’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इन फिल्मों में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।आज भी दोनों सितारों के बीच गहरी दोस्ती कायम है और सोशल मीडिया पर सामने आई यह तस्वीर उसी रिश्ते की एक खूबसूरत झलक पेश करती है।

