Featuredछत्तीसगढ़

CG Police News: IPS रॉबिंसन गुरिया समेत छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मी ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान

CG Police News: छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की खबर है। स्पेशल ऑपरेशन, अपराध अनुसंधान (Investigation) और फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले IPS अधिकारी रॉबिंसन गुरिया समेत राज्य के 15 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के चुनिंदा पुलिस और सुरक्षा बलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के जिन अधिकारियों और जवानों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है, उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों, अपराध अनुसंधान और फॉरेंसिक जांच जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *