Featuredमनोरंजन

Aamir Khan on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के अनशन पर आमिर खान ने जताई चिंता, कहा- अनशन खत्म कर दें

Aamir Khan on Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने पहली बार एजुकेटर और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उनकी गिरती सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की। साथ ही, आमिर ने वर्षों से चली आ रही उस धारणा को भी खारिज किया कि फिल्म ‘3 इडियट्स’ का लोकप्रिय किरदार ‘रैंचो सोनम वांगचुक से प्रेरित था।

रैंचो’ सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म ‘लगान’ की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर खान से सोनम वांगचुक को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि ‘3 इडियट्स’ की शूटिंग के समय उन्हें सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी।आमिर ने कहा कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी को भी उस समय सोनम वांगचुक के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसे एक गलतफहमी बताया और कहा कि सोनम वांगचुक के कार्यों का सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं कि उन्हें फिल्म के किसी किरदार से जोड़ा जाए।

सोनम वांगचुक के काम की तारीफ

आमिर खान ने कहा कि सोनम वांगचुक शिक्षा और समाज के लिए बेहतरीन काम कर रहे हैं और उनके प्रयास सम्मान के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के योगदान को स्वीकार करने के लिए उसे किसी फिल्मी किरदार से जोड़ना आवश्यक नहीं है।

अनशन खत्म करने की अपील

सोनम वांगचुक की सेहत पर चिंता जताते हुए आमिर खान ने कहा कि सभी लोग उनकी सेहत और जीवन को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द सामान्य होगी और सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त करेंगे।

पहले ओमी वैद्य भी कर चुके हैं समर्थन

इससे पहले ‘3 इडियट्स’ में चतुर का किरदार निभाने वाले अभिनेता ओमी वैद्य भी सोनम वांगचुक के समर्थन में सामने आ चुके हैं। उन्होंने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *