NEET UG Result 2026 Out: 11.21 लाख छात्रों ने पास की परीक्षा, 19 छात्रों ने बनाए 700+ अंक, जानें टॉपर्स और कटऑफ डिटेल्स
NEET UG Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Result 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम के साथ फाइनल आंसर की और महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी किए गए हैं। इस वर्ष 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 11.21 लाख छात्र सफल हुए हैं।

रिजल्ट के अनुसार, 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 138 अभ्यर्थियों ने 690 से 700 के बीच स्कोर किया। इस साल का सर्वोच्च स्कोर 715 अंक रहा, जिसे पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव, छत्तीसगढ़ में अगले
एनटीए के अनुसार, 17 राज्य टॉपर्स ने 700+ अंक प्राप्त किए, जबकि 26 राज्य टॉपर्स ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। 690+ स्कोर करने वाले 138 उम्मीदवार देश के 66 शहरों से हैं। इनमें 93% से अधिक पहली बार परीक्षा देने वाले छात्र हैं और लगभग 99% उम्मीदवारों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है।
श्रेणीवार सफल उम्मीदवार
- जनरल: 2.91 लाख
- ओबीसी-एनसीएल: 5.12 लाख
- एससी: 1.59 लाख
- एसटी: 63,716
- जनरल-ईडब्ल्यूएस: 95,026
- PwBD: 3,666
- PWD: 303
एनटीए ने कैटेगरी-वाइज कटऑफ, स्टेट टॉपर्स और विस्तृत स्कोर डेटा भी जारी किया है। अब सफल उम्मीदवार MBBS, BDS, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्सों की काउंसलिंग प्रक्रिया का इंतजार करेंगे।
