June 2026 e-Office Ranking: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग पहले स्थान पर, जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी
June 2026 e-Office Ranking: छत्तीसगढ़ शासन ने जून 2026 की ई-ऑफिस रैंकिंग जारी कर दी है। यह रैंकिंग विभागों के ई-ऑफिस पर फाइलों के निपटान, रिस्पॉन्स टाइम और समग्र कार्य प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। इस बार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

ई-ऑफिस प्रणाली का उद्देश्य सरकारी कामकाज को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और तेज बनाना है। इसी आधार पर प्रत्येक माह विभागों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
इन विभागों ने बनाई टॉप रैंकिंग में जगह
जारी रैंकिंग के अनुसार गृह विभाग दूसरे स्थान पर और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे स्थान पर रहा। वहीं ग्रामीण उद्योग विभाग चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाने में सफल रहा। इसके अलावा उद्योग विभाग और लोक निर्माण विभाग (PWD) भी टॉप-10 विभागों में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: CG Police Transfer: सूरजपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, TI, SI, ASI समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला
प्रमुख विभागों की रैंकिंग
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग – पहला स्थान
- गृह विभाग – दूसरा स्थान
- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग – तीसरा स्थान
- ग्रामीण उद्योग विभाग – चौथा स्थान
- स्कूल शिक्षा विभाग – 14वां स्थान
- वित्त विभाग – 15वां स्थान
- उच्च शिक्षा विभाग – 16वां स्थान
- नगरीय प्रशासन विभाग – 21वां स्थान
- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग – 30वां स्थान
डिजिटल प्रशासन को मिल रही मजबूती
राज्य सरकार द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे सरकारी फाइलों का निपटान तेज होने के साथ पारदर्शिता भी बढ़ी है। विभागों की मासिक रैंकिंग से उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है, जिससे कार्य संस्कृति में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
