Featuredमनोरंजन

Shah Rukh Khan King : SRK की ‘King’ का बड़ा धमाका, विदेशों में 175 करोड़ में बिके फिल्म के राइट्स

Shah Rukh Khan King: शाहरुख खान की फिल्म ‘King’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ओवरसीज थिएट्रिकल राइट्स करीब 175 करोड़ रुपये (18 मिलियन डॉलर) में बिके हैं। इस डील को भारतीय फिल्मों की बड़ी विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन डील में गिना जा रहा है।

फिल्म के विदेशी अधिकार फार्स फिल्म्स ने खरीदे हैं। अब ‘King’ से विदेशों में बड़ी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए इंटरनेशनल मार्केट में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

शाहरुख खान की पिछली फिल्में ‘Pathaan’ और ‘Jawan’ ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। ऐसे में ‘King’ से भी बड़े रिकॉर्ड की उम्मीद है।सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *