Featuredक्रिकेटखेल

GT vs MI IPL 2026: Gujarat Titans बनाम Mumbai Indians आज आमने-सामने, जानें हेड-टू-हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11

GT vs MI IPL 2026: Indian Premier League 2026 के 30वें मुकाबले में आज Gujarat Titans (GT) और Mumbai Indians (MI) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। यह मैच अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

GT vs MI IPL 2026


दोनों टीमों का प्रदर्शन

Gujarat Titans ने अब तक 5 मैचों में 3 जीत दर्ज की है और टीम पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर है। वहीं Mumbai Indians की हालत खराब है—5 में से सिर्फ 1 जीत के साथ टीम 10वें स्थान पर है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

GT और MI के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं:

  • GT जीती: 5
  • MI जीती: 3

पिछले 2 सालों में GT ने 4 में से 3 मैच जीतकर बढ़त बनाई है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

  • Shubman Gill (GT): 5 मैचों में 251 रन, ऑरेंज कैप के दावेदार
  • Jos Buttler (GT): 220 रन
  • Prasidh Krishna: 11 विकेट, पर्पल कैप के करीब

MI की ओर से:

  • Rohit Sharma: खेलने पर संशय
  • Suryakumar Yadav: मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी
  • Jasprit Bumrah: गेंदबाजी का मुख्य हथियार

पिच रिपोर्ट – नरेंद्र मोदी स्टेडियम

Narendra Modi Stadium की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं।

आंकड़े:

  • कुल मैच: 46
  • पहले बल्लेबाजी जीत: 23
  • लक्ष्य का पीछा जीत: 23
  • औसत स्कोर: 178 रन
  • हाईएस्ट स्कोर: 243/5

संभावित प्लेइंग 11

Gujarat Titans:
साई सुदर्शन, Shubman Gill (कप्तान), Jos Buttler, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान

Mumbai Indians:
रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, Suryakumar Yadav, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, Jasprit Bumrah

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट

कहां देखें लाइव मैच?

  • टीवी: Star Sports Network
  • ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *