Featuredमनोरंजन

Paris Fashion Week 2026: ऐश्वर्या राय के शाही अंदाज ने खींचा सबका ध्यान, तस्वीरें वायरल

Paris Fashion Week 2026: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने स्टाइल, ग्रेस और आत्मविश्वास से दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया है। पेरिस फैशन वीक 2026 में ऐश्वर्या का शानदार रैंप वॉक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लंबे समय बाद रैंप पर नजर आईं ऐश्वर्या ने अपने रॉयल लुक से फैशन जगत में खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके इस अंदाज की फैंस और फैशन एक्सपर्ट्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ब्लैक वेलवेट गाउन में दिखा रॉयल अंदाज

पेरिस फैशन वीक के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन ने डिजाइनर यारा शूमेकर का तैयार किया हुआ ब्लैक वेलवेट गाउन पहना था। इस आउटफिट के साथ उनका ड्रामेटिक लॉन्ग केप लुक को और खास बना रहा था।उनके सिर पर सजा क्राउन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने उन्हें किसी रॉयल क्वीन जैसा लुक दिया। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और वेवी हेयरस्टाइल के साथ उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट नजर आया।

रैंप पर ऐश्वर्या ने जीता फैंस का दिल

रैंप वॉक के दौरान ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस देखने लायक था। उन्होंने कैमरों के सामने शानदार पोज दिए और वहां मौजूद दर्शकों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।ऐश्वर्या का फ्लाइंग किस और हार्ट साइन वाला अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनके फैंस इसे उनके सबसे यादगार फैशन मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं।

सेलिन डियॉन समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स से मिलीं ऐश्वर्या

पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन की मुलाकात कई इंटरनेशनल हस्तियों से हुई। सोशल मीडिया पर उनके और मशहूर सिंगर सेलिन डियॉन के साथ वीडियो भी चर्चा में हैं, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग नजर आ रही है।इसके अलावा ऐश्वर्या को सिमोन एशले, ईवा लोंगोरिया और केंडल जेनर जैसी ग्लोबल हस्तियों के साथ भी देखा गया।

पेरिस फैशन वीक से पुराना रिश्ता

ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से पेरिस फैशन वीक का हिस्सा रही हैं। वह कई सालों से लॉरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में नजर आई थीं। फैंस अब उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *