Featuredमनोरंजन

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू, 11 अगस्त को आएगा ट्रेलर

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला ऑफिशियल गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज कर दिया है। इस हाई-एनर्जी ट्रैक को मशहूर हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज किया है। खास बात यह है कि इस गाने के जरिए धांडा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू भी किया है।

Mirzapur The Movie


हरियाणवी बीट्स और मिर्जापुर का दमदार अंदाज

‘दो नंबरी’ गाने में हरियाणवी रैप, दमदार बीट्स और मिर्जापुर की रॉ दुनिया का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। यह ट्रैक फिल्म के एक्शन, सत्ता की लड़ाई और भौकाल को दर्शाता है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

11 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर

मेकर्स ने पुष्टि की है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ऑफिशियल ट्रेलर 11 अगस्त 2026 को रिलीज किया जाएगा। टीजर के बाद अब ट्रेलर को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

दमदार स्टारकास्ट के साथ बड़े पर्दे पर लौटेगी मिर्जापुर

फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में नजर आएंगे। इनके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

4 सितंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Amazon MGM Studios और Excel Entertainment के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ओटीटी पर सुपरहिट रही इस फ्रेंचाइज़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *