Jana Nayagan Box Office Day 2: दूसरे दिन थमी रफ्तार, थलपति विजय की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा झटका
Jana Nayagan Box Office Day 2: थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) ने रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म दूसरे दिन सिर्फ 21.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखते हुए कुल 37.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यह फिल्म थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने के बाद विजय फिल्मों से दूरी बनाने वाले हैं, इसलिए उनके फैंस के लिए ‘जन नायकन’ बेहद खास बन गई है।हालांकि, फिल्म के सामने फिलहाल कोई बड़ा बॉक्स ऑफिस मुकाबला नहीं है, लेकिन इसके बावजूद दूसरे दिन कमाई में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड का प्रदर्शन तय करेगा कि फिल्म लंबी रेस में कितना टिक पाती है।फिल्म के प्रदर्शन पर अब सभी की नजरें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं, जहां वीकेंड की भीड़ से कमाई में दोबारा उछाल आने की उम्मीद की जा रही है।
