Meta Subscription Plan: फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp के पेड प्लान लॉन्च, पैसे देकर मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स
Meta Subscription Plan: सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव करते हुए Meta ने अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा कर दी है। अब यूजर्स पैसे देकर इन ऐप्स के प्रीमियम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मेटा का यह कदम एलन मस्क के X Platform के पेड मॉडल की तरह माना जा रहा है। कंपनी अब सिर्फ विज्ञापन आधारित कमाई पर निर्भर रहने के बजाय सब्सक्रिप्शन मॉडल पर भी तेजी से काम कर रही है।
Facebook Plus और Instagram Plus में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Meta के नए पेड प्लान के तहत यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए जाएंगे, जिनसे उनका सोशल मीडिया एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा एडवांस और पर्सनलाइज्ड हो जाएगा।
स्टोरी फीचर्स
- स्टोरी को दोबारा देखने वाले यूजर्स की संख्या पता चलेगी
- अनलिमिटेड “Close Friends” लिस्ट बनाने का विकल्प
- स्टोरी को Spotlight कर ज्यादा व्यूज पाने की सुविधा
- स्टोरी को 24 घंटे से ज्यादा समय तक रखने का विकल्प
- बिना Viewer बने किसी की स्टोरी का Preview देखने की सुविधा
- Story Viewer List में Search ऑप्शन
अन्य प्रीमियम फीचर्स
- प्रोफाइल पर Hidden Highlight पोस्ट
- Super Heart Animated Reactions
- Custom App Icons
- Bio के लिए Custom Fonts
- प्रोफाइल पर Extra Pins
यह भी पढ़ें: SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को
WhatsApp Plus में क्या मिलेगा खास?
WhatsApp के Plus वर्जन में यूजर्स को चैटिंग और कस्टमाइजेशन से जुड़े कई नए फीचर्स मिलेंगे।
WhatsApp Plus फीचर्स
- Custom Themes
- Premium Stickers
- Custom Ringtones
- Extra Pin Chats
- Advanced List Customization
- एक्स्ट्रा चैट कंट्रोल्स
Meta AI के लिए भी आएंगे प्रीमियम प्लान
Meta ने बताया कि वह जल्द ही Meta AI यूजर्स के लिए भी नए सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करेगा। इन्हें “Meta One” नाम दिया जाएगा।
Meta One प्लान
- Meta One Plus – 7.99 डॉलर प्रति महीना
- Meta One Premium – 19.99 डॉलर प्रति महीना
Premium प्लान में हाई कंप्यूट AI क्वेरीज के लिए ज्यादा क्षमता मिलेगी।
कितनी होगी कीमत?
सब्सक्रिप्शन प्राइस
- Facebook Plus – 3.99 डॉलर प्रति महीना
- Instagram Plus – 3.99 डॉलर प्रति महीना
- WhatsApp Plus – 2.99 डॉलर प्रति महीना
भारतीय कीमतों के हिसाब से यह लगभग ₹287 से ₹382 प्रति महीने के बीच होगा।
Meta का नया बिजनेस मॉडल
Meta का यह नया कदम सोशल मीडिया इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। कंपनी अब यूजर्स को विज्ञापन-फ्री और ज्यादा कस्टमाइज्ड अनुभव देने की तैयारी में है। आने वाले समय में Meta AI, बिजनेस अकाउंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी अलग-अलग सब्सक्रिप्शन प्लान देखने को मिल सकते हैं।
