SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में बनाई जगह
SRH vs RR IPL 2026 Eliminator: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Rajasthan Royals ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 47 रन से हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi और तेज गेंदबाज Jofra Archer जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। अब राजस्थान रॉयल्स का सामना 29 मई को क्वालीफायर-2 में Gujarat Titans से होगा।

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी और Yashasvi Jaiswal ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। 15 वर्षीय वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए SRH के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। वैभव ने मात्र 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के Chris Gayle के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: अगले 2 दिन और सताएगी भीषण गर्मी, रायपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी
ध्रुव जुरेल और रियान पराग का योगदान
वैभव के अलावा Dhruv Jurel ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 50 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान Riyan Parag ने 26 रन जोड़े। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
244 रन के लक्ष्य के सामने बिखरी SRH
244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। Abhishek Sharma बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद Nitish Kumar Reddy ने 38 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा समर्थन नहीं मिला। Ishan Kishan ने 33 रन बनाए, जबकि Travis Head 17 रन ही बना सके। पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।
जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी
राजस्थान की जीत में गेंदबाजों का भी अहम योगदान रहा। जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लेकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं Nandre Burger, Ravindra Jadeja और सुशांत मिश्रा ने भी अहम विकेट हासिल किए।
अब गुजरात टाइटंस से होगी भिड़ंत
एलिमिनेटर मुकाबला जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स अब क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। यह मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम IPL 2026 के फाइनल में Royal Challengers Bengaluru से टक्कर लेगी।
