Featuredछत्तीसगढ़

CG Jobs 2026 : छत्तीसगढ़ में 271 नौकरियों का मौका, रोजगार मेले में निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

CG Jobs 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 27 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 271 पदों पर भर्ती करेंगी।

चयनित उम्मीदवारों को योग्यता और पद के अनुसार 12,200 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से नगर पंचायत सरसींवा में आयोजित होगा।

10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं, 12वीं पास और ITI योग्यताधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड

  • पद: फील्ड ऑफिसर
  • रिक्तियां: 30 पद
  • योग्यता: 10वीं और 12वीं पास
  • वेतन: 12,200 रुपये प्रति माह

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड

  • पद: टेक्नीशियन
  • रिक्तियां: 30 पद
  • योग्यता: 10वीं, 12वीं और ITI पास
  • वेतन: 15,240 से 18,000 रुपये तक

चैतन्य इंडिया प्राइवेट लिमिटेड

  • पद: कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव
  • रिक्तियां: 30 पद
  • योग्यता: 10वीं और 12वीं पास
  • वेतन: 12,200 रुपये प्रति माह

टीपीएल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड

इस कंपनी में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती होगी।

पदों की संख्या:

  • टेक्नीशियन – 5 पद
  • ITI फिटर – 50 पद
  • ITI गैस कटर – 18 पद
  • ITI ग्राइंडर ऑपरेटर – 20 पद
  • ITI वेल्डर – 17 पद
  • ITI टर्नर – 5 पद
  • ITI केन ऑपरेटर – 10 पद
  • ITI मशीन ऑपरेटर – 15 पद
  • हेल्पर – 50 पद

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 25,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में पहुंचते समय अपने साथ:

  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेज
  • आधार कार्ड सहित जरूरी पहचान पत्र
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

लेकर जाना होगा।

युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार, रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।\

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *