Featuredमनोरंजन

Lock Upp 2 : लॉकअप में फिर बढ़ीं नजदीकियां! ब्रेकअप के बाद साथ दिखे योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी,

Lock Upp 2 :  रियलिटी शो लॉकअप 2 में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बीच Splitsvilla X6 के एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

कंबल के अंदर आ’ वाली बातचीत ने बटोरी सुर्खियां

वायरल क्लिप में योगेश और आकांक्षा साथ बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं। इसी दौरान योगेश मजाकिया अंदाज में आकांक्षा से कहते हैं, “कंबल के अंदर आ। यह सुनकर आकांक्षा पहले हैरान होती हैं, फिर हंसते हुए मना करती हैं। कुछ देर बाद दोनों कंबल के अंदर बैठकर इशारों में बातचीत करते दिखाई देते हैं। हालांकि कैमरे में उनकी बातचीत रिकॉर्ड नहीं हो पाई, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींच लिया।

ब्रेकअप के बाद भी खत्म नहीं हुई केमिस्ट्री?

शो में दोनों खुद को दोस्त बताते हैं, लेकिन उनकी बातचीत, एक-दूसरे के साथ बिताया समय और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर फैंस का मानना है कि दोनों के बीच अब भी खास रिश्ता है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि लॉकअप 2 के दौरान दोनों फिर से एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं।

स्प्लिट्सविला में भी रही थी लव स्टोरी

योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की लव स्टोरी Splitsvilla X6 में काफी चर्चा में रही थी। हालांकि शो के दौरान योगेश की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। शो खत्म होने के बाद दोनों ने अलग होने की बात कही थी, लेकिन उर्फी जावेद ने लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड में दावा किया था कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक-दूसरे से छिपकर मिलते थे।

फैंस को पसंद आ रही है दोनों की बॉन्डिंग

लॉकअप 2 में योगेश और आकांक्षा की दोस्ती, नोकझोंक और मजेदार बातचीत दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वहीं, हाल के एपिसोड्स में उनकी श्रेया कालरा के साथ बहस भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में दोनों की दोस्ती आगे भी कायम रहती है या यह रिश्ता एक बार फिर प्यार में बदल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *