Featuredमनोरंजन

India s Got Latent 2 : समय रैना अब कपिल शर्मा को देंगे टक्कर? नेटफ्लिक्स पर आ रहा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’

India s Got Latent 2 : स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहे हैं। इस बार शो YouTube पर नहीं बल्कि OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर आने वाला है। शो की पहली झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Netflix ने मजेदार अंदाज में किया ऐलान

Netflix India ने सोशल मीडिया पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का टीजर अंदाज में ऐलान किया। प्लेटफॉर्म ने शो के बॉडीगार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि कमेंट में नींबू-मिर्च ड्रॉप करें, क्योंकि इसकी जरूरत पड़ने वाली है। पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। आशीष चंचलानी, हर्ष लिंबाचिया, रफ्तार और राजीव ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।

विवादों के बाद समय रैना की वापसी

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन काफी लोकप्रिय रहा था, लेकिन एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद शो विवादों में घिर गया था। विवाद बढ़ने के बाद समय रैना के खिलाफ भी FIR दर्ज हुईं और उन्होंने अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटा दिए थे। करीब एक साल बाद अब समय रैना अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। हालांकि, Netflix ने अभी तक शो की आधिकारिक रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग टाइम की घोषणा नहीं की है।

क्या Kapil Sharma और Samay Raina के बीच होगी टक्कर?

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ पहले से ही Netflix का एक लोकप्रिय कॉमेडी शो है। ऐसे में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के आने के बाद फैंस के बीच तुलना और प्रतिस्पर्धा की चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि समय रैना का अनोखा कॉमेडी स्टाइल दर्शकों को कितना पसंद आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *