Featuredमनोरंजन

370 Biryani controversy : में बड़ा एक्शन कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज

370 Biryani controversy : स्टैंड-अप कॉमेडी शो में महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी अब कानूनी विवाद में बदल गई है। गुरुग्राम पुलिस ने ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की शिकायत के बाद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 12 अप्रैल को गुरुग्राम के साइबर हब में आयोजित एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़ा है। शो के दौरान हिमांशु जांगड़ा पर महिलाओं को लेकर कथित रूप से अभद्र और फूहड़ टिप्पणियां करने का आरोप है। विवाद उस टिप्पणी के बाद बढ़ा, जिसमें उन्होंने “370 रुपये की बिरयानी” का जिक्र करते हुए महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी और कार्रवाई की मांग उठाई।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने इस मामले का संज्ञान लिया। आयोग ने कहा कि कॉमेडी या मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। इसके बाद आयोग की शिकायत पर गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। महिला आयोग ने प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को 22 जून को पेश होने के लिए तलब किया है।

पहले भी दर्ज हो चुकी है FIR

इस विवाद से पहले महाराष्ट्र में भी कॉमेडियन प्रणीत मोरे के खिलाफ FIR दर्ज की जा चुकी है। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद प्रणीत मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए एक और मौका देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *