Hrithik-Kareena Reunion: करण जौहर के टीजर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या बन रही है ‘कभी खुशी कभी गम 2’?
Hrithik-Kareena Reunion: साल 2001 में रिलीज हुई करण जौहर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (Kabhi Khushi Kabhie Gham) आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।

फिल्म के रोहन और पू यानी ऋतिक रोशन और करीना कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब फिल्म के 25 साल पूरे होने से पहले दोनों सितारों की एक नई झलक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
करण जौहर के टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता
निर्देशक करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टीजर वीडियो शेयर किया, जिसमें ऋतिक रोशन और करीना कपूर अपने लोकप्रिय किरदार रोहन और पू के अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “कुछ कहानियां 25 साल बाद भी खत्म नहीं होतीं।”इस एक लाइन ने फैंस के बीच यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या ‘कभी खुशी कभी गम 2’ बनने जा रही है।
क्या सच में बन रही है K3G 2?
फिलहाल इसका जवाब नहीं है।दरअसल, यह वीडियो किसी फिल्म के सीक्वल का ऐलान नहीं, बल्कि Airbnb के एक खास प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा है। इस कैंपेन से जुड़ी पूरी जानकारी 19 नवंबर को सामने आएगी।ऐसे में फिलहाल ‘कभी खुशी कभी गम 2’ बनने की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: Eetha Movie Song: नौवारी साड़ी में श्रद्धा कपूर ने बिखेरा जलवा, ‘जी जी रे जी’ की पहली झलक रिलीज
सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड
टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने रोहन और पू की पुरानी केमिस्ट्री को याद किया, जबकि कुछ ने करण जौहर से फिल्म का सीक्वल बनाने की मांग कर डाली।फैंस का कहना है कि अगर यह जोड़ी बड़े पर्दे पर फिर लौटती है तो यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी रीयूनियन फिल्मों में से एक हो सकती है।
