Hara Saag Recipe: ठंड में शरीर को गर्म और सेहतमंद रखेगा ये पौष्टिक हरा साग, ऐसे करें तैयार
How to Make Hara Saag: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी पालक, सरसों, मेथी और बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां भरपूर मात्रा में मिलने लगती हैं। अगर आप भी रोज-रोज एक जैसी दाल और सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार अपने लंच या डिनर में स्वाद और सेहत से भरपूर मिक्स्ड हरा साग जरूर शामिल करें।

हरा साग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- पालक, सरसों, बथुआ और मेथी – कुल 1 किलो (धोकर कटी हुई)
- मक्के का आटा या बेसन – 3 बड़े चम्मच
- अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट – 3 बड़े चम्मच
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
- देसी घी या सरसों का तेल – 3 से 4 बड़े चम्मच
- हींग – एक चुटकी
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 2
- स्वादानुसार नमक
- लाल मिर्च पाउडर – आवश्यकता अनुसार
हरा साग बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: पत्तियां उबालें
सभी हरी पत्तियों को कुकर में थोड़ा पानी, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 4 से 5 सीटी तक अच्छी तरह पका लें।
स्टेप 2: साग घोटें
उबले हुए साग को थोड़ा ठंडा करें और मथानी या मैशर से अच्छी तरह मैश करें। इसी दौरान मक्के का आटा या बेसन मिलाते रहें।
स्टेप 3: तड़का तैयार करें
कढ़ाई में देसी घी या सरसों का तेल गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 4: टमाटर और मसाले डालें
अब टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
स्टेप 5: साग मिलाकर पकाएं
अब तैयार साग को मसाले में डालें और धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छी तरह मिल जाएं।
हरा साग खाने के फायदे
- शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
- आयरन की कमी दूर करने में सहायक।
- पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है।
- विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत।
