Featuredऑटोमोबाइल

Honda Electric Bike:  में नकली क्लच का क्या काम जानिए EV में क्यों दे रही है पेट्रोल बाइक जैसा फील

Honda Electric Bike: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब तक इलेक्ट्रिक बाइक कंपनियां बेहतर रेंज, तेज स्पीड और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस कर रही थीं, लेकिन अब कंपनियां राइडर्स को पारंपरिक पेट्रोल बाइक जैसा अनुभव देने की दिशा में भी काम कर रही हैं। इसी कड़ी में Honda ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए एक खास तकनीक का पेटेंट कराया है, जिसमें ‘नकली क्लच’ और वाइब्रेशन सिस्टम शामिल है।

इलेक्ट्रिक बाइक में क्लच की जरूरत क्यों नहीं होती?

आमतौर पर इलेक्ट्रिक बाइक में गियर और क्लच की जरूरत नहीं होती। ईवी मोटर सीधे पहियों तक पावर पहुंचाती है, जिससे बाइक बिना गियर बदले स्मूद तरीके से चलती है। यही वजह है कि अधिकतर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स ऑटोमैटिक होते हैं। लेकिन कई बाइक प्रेमियों को पेट्रोल बाइक वाला क्लच, गियर शिफ्टिंग और इंजन वाइब्रेशन का अनुभव मिस होता है। इसी एक्सपीरियंस को वापस लाने के लिए होंडा नई तकनीक पर काम कर रही है।

Honda की नई EV में मिलेगा नकली क्लच

होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक में ‘स्यूडो क्लच’ यानी आर्टिफिशियल क्लच टेक्नोलॉजी देने जा रही है। यह तकनीक कंपनी की CR Electric Proto इलेक्ट्रिक मोटोक्रॉस बाइक में देखने को मिल सकती है। हालांकि यह क्लच पूरी तरह मैकेनिकल नहीं होगा। इसका काम इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मोटर की पावर को कंट्रोल करना होगा। यानी क्लच लीवर दबाने पर मोटर की पावर कम या बंद हो जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे पेट्रोल बाइक में होता है।

कैसे करेगा काम?

होंडा के पेटेंट के अनुसार:

  • क्लच आधा दबाने पर मोटर की पावर कम हो जाएगी
  • क्लच पूरी तरह दबाने पर पावर कट जाएगी
  • राइडर को गियर शिफ्ट जैसा अनुभव मिलेगा
  • तेज एक्सीलरेशन और क्लच रिलीज का फील भी मिलेगा

कंपनी का मकसद EV में भी पेट्रोल बाइक जैसी स्पोर्टी राइडिंग फील देना है।

बाइक में मिलेगा नकली वाइब्रेशन सिस्टम

होंडा सिर्फ क्लच तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी बाइक में हाप्टिक फीडबैक सिस्टम भी देने की तैयारी में है। इसके तहत हैंडलबार और क्लच लीवर में छोटे मोटर्स लगाए जाएंगे, जो बाइक चलाते समय इंजन जैसी वाइब्रेशन पैदा करेंगे। इससे राइडर को ऐसा महसूस होगा जैसे वह एक पारंपरिक पेट्रोल बाइक चला रहा हो।

दूसरी कंपनियां भी कर चुकी हैं प्रयोग

होंडा से पहले Kymco और Zero Motorcycles जैसी कंपनियां भी स्यूडो क्लच टेक्नोलॉजी पर काम कर चुकी हैं। हालांकि होंडा जैसी बड़ी कंपनी के इस सेगमेंट में आने से यह तकनीक जल्द बड़े स्तर पर बाजार में देखने को मिल सकती है।

EV राइडिंग का बदल सकता है अनुभव

अगर यह तकनीक सफल होती है तो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक चलाने का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। इससे उन राइडर्स को भी आकर्षित किया जा सकेगा, जो अभी तक पेट्रोल बाइक की फीलिंग छोड़कर EV अपनाने में हिचकिचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *