Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 2026 कलेक्टर सख्त, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Chhattisgarh Assembly Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। विधानसभा में जिले से जुड़े प्रश्नों के समयबद्ध और तथ्यात्मक जवाब सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक जिले के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

Chhattisgarh Assembly Session 2026

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने मुख्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे, ताकि विधानसभा से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बिना अनुमति नहीं मिलेगी छुट्टी

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी को किसी अत्यंत आवश्यक अथवा अपरिहार्य कारण से अवकाश लेना हो या मुख्यालय छोड़ना हो, तो इसके लिए संबंधित कार्यालय प्रमुख की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। साथ ही संबंधित विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालय प्रमुख से लिखित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोड़ने या अवकाश पर जाने की अनुमति मिलेगी।

विधानसभा प्रश्नों की तैयारी पर रहेगा विशेष फोकस

जिला प्रशासन का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में सभी विभागों को समय-सीमा के भीतर सटीक और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध करानी होती है। इसी कारण प्रशासन ने सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि विधानसभा सत्र के दौरान प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करें और शासन स्तर पर मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *