Bigg Boss 20 Contestants: रिया अहीर की होगी ‘बिग बॉस 20’ में एंट्री? सलमान खान ने रिवील किए दो नाम, अब दर्शकों के वोट से होगा फैसला
Bigg Boss 20 Contestants: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान ने बड़ा ऐलान करते हुए दो संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सामने रखे हैं। इनमें रिया अहीर और लव गिल शामिल हैं। अब इन दोनों में से कौन शो का हिस्सा बनेगा, इसका फैसला दर्शकों के वोट से होगा।

बिग बॉस 20′ का नया प्रोमो हुआ रिलीज
हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो में सलमान खान कहते हैं कि इस बार सिर्फ घरवालों का नहीं, बल्कि फैंस का भी बड़ा रोल होगा। वह कहते हैं,“मैं सोच रहा हूं कि इस बार घरवालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला। इनमें से किसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वरदान… ये आप तय करेंगे।”इसके साथ ही दर्शकों से अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट देने की अपील की गई है।
रिया अहीर और लव गिल में होगी टक्कर
सलमान खान ने जिन दो नामों का खुलासा किया है, उनमें पहली संभावित कंटेस्टेंट रिया अहीर हैं, जबकि दूसरी पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल हैं।इन दोनों में से जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, वही ‘बिग बॉस 20’ के घर में एंट्री करेगी।
कौन हैं रिया अहीर?
27 वर्षीय रिया अहीर मॉडल, एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर हैं। जुलाई 2026 में मुंबई में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने अकेले खड़े होने की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद वह पूरे देश में चर्चा का विषय बन गईं।अब रिया अहीर का नाम ‘बिग बॉस 20’ से जुड़ने के बाद एक बार फिर सुर्खियों में है।
कौन हैं लव गिल?
लव गिल पंजाबी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर’ से पहचान बनाई। फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘कुड़ियां जवान बापू परेशान’ से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह ‘शक्कर बारे’ और ‘हेटरज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: Gunmaster G9 Teaser: इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार, महादेव से लगाई गुहार- ‘जब तक इश्क की दहलीज तक ना पहुंचूं…
कब शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’?
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर 6 सितंबर 2026 से होगा। दर्शक इसे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देख सकेंगे। अब फैंस को शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
