CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें सितंबर-अक्टूबर में रद्द, देखें पूरी लिस्ट
CG Train Cancelled: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (A) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग से जुड़े नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किए जाएंगे। अलग-अलग चरणों में होने वाले इन कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

इसका असर सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। इसके चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और परिचालन समय में परिवर्तन किया गया है।
क्यों रद्द रहेंगी ट्रेनें?
चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं रेल लाइन की कमीशनिंग के लिए NI कार्य किया जाना है। इन कार्यों के दौरान ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित होगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति और निर्धारित तारीख जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर जमकर बरसेंगे बादल, 28 जिलों में अलर्ट
रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट
1. इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस
18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
3. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस
28 सितंबर और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस
30 सितंबर और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
4. LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस
01001 LTT-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस – 29 सितंबर को रद्द।
01002 सांतरागाछी-LTT स्पेशल एक्सप्रेस – 1 अक्टूबर को रद्द।
5. हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस – 1 और 13 अक्टूबर को रद्द।
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस – 2 और 14 अक्टूबर को रद्द।
6. बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस – 9 अक्टूबर को रद्द।
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर को रद्द।
7. हटिया-LTT एक्सप्रेस
12812 हटिया-LTT एक्सप्रेस – 10 अक्टूबर को रद्द।
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस – 12 अक्टूबर को रद्द।
8. हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस
12262 हावड़ा-CSMT दुरंतो एक्सप्रेस – 13 अक्टूबर को रद्द।
12261 CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर को रद्द।
9. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले रूट से चलेगी
ट्रेनों के रद्द होने के साथ कुछ ट्रेनों के परिचालन मार्ग में भी बदलाव किया गया है। 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 1 और 12 अक्टूबर 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चलेगी
12860 हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से हावड़ा से रवाना होगी। रेलवे के इस बदलाव का सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्होंने सितंबर और अक्टूबर में इन ट्रेनों से यात्रा की योजना बनाई है।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की तारीख से पहले अपनी संबंधित ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें। ट्रेन रद्द होने या मार्ग में बदलाव की स्थिति में यात्री अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।
