Featuredमनोरंजन

Kalki 2898 AD Sequel: दीपिका पादुकोण फिल्म से बाहर, एक्ट्रेस पर उठाए सवाल!

Kalki 2898 AD Sequel


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सुपरहिट फिल्म Kalki 2898 AD में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ नज़र आई दीपिका अब इसके सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। प्रोड्यूसर्स ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट से दीपिका अलग हो गई हैं।

Kalki 2898 AD Sequel

फिल्ममेकर्स ने पोस्ट में लिखा – “यह ऑफिशियल है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898 AD के अपकमिंग सीक्वल में नहीं होंगी। काफी विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद, हम साथ काम नहीं कर सके। Kalki जैसी फिल्म को उससे भी ज्यादा कमिटमेंट की ज़रूरत है। हम उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”


बैक-टू-बैक फिल्में हाथ से निकलीं

दीपिका को हाल ही में प्रभास की एक और फिल्म Spirit से भी बाहर किया गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म के लिए कुछ शर्तें रखी थीं, जिसमें 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट भी शामिल थी। मेकर्स ने इसे अनप्रोफेशनल डिमांड बताते हुए उन्हें रिप्लेस कर दिया।

फैंस इस खबर से निराश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर दीपिका को कौन रिप्लेस करेगा और बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स से बाहर होने की असली वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *