Featuredमनोरंजन

Gunmaster G9 Teaser: इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार, महादेव से लगाई गुहार- ‘जब तक इश्क की दहलीज तक ना पहुंचूं…

Gunmaster G9 Teaser: बॉलीवुड के सीरियल किसर कहे जाने वाले इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें रोमांस, एक्शन और इमोशनल ड्रामा का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है।

टीजर में इमरान हाशमी एक ऐसे किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपने प्यार को पाने के लिए मौत से भी लड़ने को तैयार है। उनका इंटेंस लुक और दमदार डायलॉग फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ की याद दिला रहा है।

महादेव से इमरान ने मांगी जिंदगी

टीजर के एक सीन में इमरान हाशमी महादेव से प्रार्थना करते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें चाहे दुनिया की सबसे दर्दनाक मौत मिले, लेकिन जब तक वह अपने प्यार तक नहीं पहुंच जाते, उनकी सांसें खत्म ना हों।उनका यह इमोशनल और पावरफुल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। टीजर में इमरान के किरदार पर कई हमले होते दिखते हैं, लेकिन वह हर बार मौत को मात देकर वापस लौट आते हैं।

एक्शन और रोमांस का मिलेगा तड़का

‘गनमास्टर G9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जबकि इस फिल्म से अभिषेक सिंह डेब्यू करने जा रहे हैं।फिल्म में रोमांटिक कहानी के साथ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।

हिमेश रेशमिया और इमरान की जोड़ी फिर साथ

फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका म्यूजिक भी माना जा रहा है। लंबे समय बाद इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी फिर से साथ आई है। टीजर में हिमेश के गाने “अफसाना” की झलक सुनाई देती है, जिसने फैंस को पुराने दौर की याद दिला दी है।इमरान की फिल्मों के गाने हमेशा दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं और इस बार भी म्यूजिक को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

फैंस ने टीजर को बताया ब्लॉकबस्टर

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों का कहना है कि ‘आवारापन 2’ तो सिर्फ एक झलक थी, असली धमाका ‘गनमास्टर G9’ में देखने को मिलेगा।फिल्म का टीजर सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ के साथ अटैच किया गया है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज का इंतजार है।’गनमास्टर G9′ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *