Krushna Abhishek : गोविंदा-सुनीता विवाद पर कृष्णा अभिषेक का फूटा गुस्सा, बोले- ‘हमारे घर की बात पर फुटेज मत लो’
Krushna Abhishek : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच कई सेलेब्स द्वारा मामले पर प्रतिक्रिया देने के बाद अब गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार के निजी मामलों पर बाहरी लोगों को टिप्पणी करने से बचना चाहिए।

एयरपोर्ट पर पैपराजी से की अपील
सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कृष्णा अभिषेक अपने साथी कॉमेडियन कीकू शारदा के साथ नजर आए। इस दौरान जब पैपराजी ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की तो कृष्णा ने विनम्रता से इनकार कर दिया।उन्होंने कहा,मस्ती के सवाल पूछो, काम और शोज की बात करो। मामा के बारे में कोई सवाल मत पूछना। हमारे घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए।”
‘फुटेज के लिए लोग हमारे परिवार पर बोल रहे हैं’
कृष्णा अभिषेक ने बिना किसी का नाम लिए उन लोगों पर निशाना साधा जो इस विवाद पर लगातार बयान दे रहे हैं।उन्होंने कहा,”मैंने देखा है कि कई लोग हमारे घर की बात करके फुटेज ले रहे हैं। मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है कि बाहरी लोग इस मामले पर बोलें। वो हमारे मामा हैं और मैं कभी उनके बारे में निजी बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करूंगा।”कृष्णा ने यह भी कहा कि वह अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा दोनों से बेहद प्यार करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि दोनों के बीच की सभी गलतफहमियां जल्द दूर हो जाएं।
कई सेलेब्स दे चुके हैं प्रतिक्रिया
हाल के दिनों में राखी सावंत, एजाज खान, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कई सेलेब्रिटीज ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर सार्वजनिक बयान दिए। किसी ने गोविंदा का समर्थन किया तो किसी ने सुनीता आहूजा का पक्ष लिया।हालांकि परिवार के सदस्य अब तक इस मुद्दे पर ज्यादा खुलकर नहीं बोले थे। कृष्णा अभिषेक का यह बयान ऐसे समय आया है जब सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में इस विवाद को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।
पहले भी बिगड़ चुके थे रिश्ते
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के रिश्ते सुनीता आहूजा से अच्छे नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच सुलह हो गई थी।हाल ही में सुनीता आहूजा ‘लाफ्टर शेफ’ शो में बतौर गेस्ट पहुंची थीं, जहां कश्मीरा शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वह हमेशा अपनी मामी का साथ देंगी।
यह भी पढ़ें: Miss Universe India 2026: कौन हैं Kezia Liz Mejo? 19 की उम्र में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज, अब दुनिया के मंच पर करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर बनी हुई है चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच मतभेद की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि दोनों के तलाक की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिश्ते में आई दूरियों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे में कृष्णा अभिषेक ने सभी से परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की है।
