Featuredलाइफस्टाइल

How to Make Mint Raita: बूंदी नहीं, इस बार बनाएं प्याज-पुदीना का ठंडा रायता, दाल-रोटी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

How to Make Mint Raita: अगर आप रोज-रोज एक जैसा दाल-रोटी या सब्जी-चावल खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार अपनी थाली में स्वाद का नया तड़का लगाइए। बूंदी या खीरे के रायते की जगह प्याज-पुदीना का ठंडा-ठंडा मिक्स रायता ट्राई करें। यह रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और पाचन को बेहतर बनाने में भी मददगार माना जाता है।

प्याज-पुदीना रायता बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप ताजा और गाढ़ा फेंटा हुआ दही
  • 1 कप ताजे पुदीने के पत्ते
  • ½ कप बारीक कटा प्याज
  • ½ कप हरा धनिया (वैकल्पिक)
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1½ छोटा चम्मच काला नमक
  • 1½ छोटा चम्मच चाट मसाला
  • स्वादानुसार सादा नमक
  • एक चुटकी चीनी
  • जरूरत अनुसार ठंडा पानी या छाछ

प्याज-पुदीना रायता बनाने की आसान विधि

सबसे पहले मिक्सर जार में पुदीना, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी मिलाते हुए महीन पेस्ट तैयार कर लें। अब एक बड़े बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह पूरी तरह स्मूद और क्रीमी हो जाए। दही में तैयार पुदीने का पेस्ट, बारीक कटा प्याज, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, सादा नमक और एक चुटकी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। दही में तैयार पुदीने का पेस्ट, बारीक कटा प्याज, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, सादा नमक और एक चुटकी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर रायता ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा ठंडा पानी या छाछ मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार तैयार करें।अब इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से भुना जीरा पाउडर तथा पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें। कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर दाल-रोटी, पुलाव, बिरयानी या पराठे के साथ परोसें।

पुदीना रायता खाने के फायदे

  • शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।
  • पाचन को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
  • मसालेदार खाने के साथ स्वाद का संतुलन बनाए रखता है।
  • गर्मियों में ताजगी का एहसास देता है।
  • दाल-रोटी, पुलाव और पराठे के साथ बेहतरीन कॉम्बिनेशन बनता है।

नोट: यह एक सामान्य रेसिपी और खाद्य संबंधी जानकारी है। यदि आपको किसी खाद्य सामग्री से एलर्जी या विशेष स्वास्थ्य समस्या है, तो अपने आहार के अनुसार बदलाव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *